ताजा खबर
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यालय का किया गया उद्घाटन

गुड्डू कुमार सिंह जगदीशपुर (भोजपुर)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को राणा प्रताप कुशवाहा प्रदेश महासचिव के द्वारा किया गया।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भोजपुर जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह को बनाया गया साथ ही ,भोजपुर जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ मनोज कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, कर्यालय सहायक धन्नजय कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप मे रहे।इस मौके पर मुन्ना सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रामेंद्र कुमार नागेन्द्र सिंह, विश्वनाथ ठाकुर, गोधन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थति थे।



