राजस्थान: पांच लोगों ने एक 30 साल की शादीशुदा महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की, पांच में से चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजस्थान के पाली जिले में कथित तौर पर पांच व्यक्तियों ने एक 30 साल की शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया है।इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है।इस बात की जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।सोमवार को पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।रविवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच लोगों ने 26 मई को उसके साथ दुष्कर्म किया।उस दिन वह अपनी दोस्त के साथ मंदिर जा रही थी।आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था।औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन के इंचार्ज किशोर सिंह भाटी का कहना है कि रविवार को पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, छेड़छाड़ और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों जीतेंद्र भाट, गोविंद भाट, दिनेश भाट और महेश भाट को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।वहीं पांचवां आरोपी संजय भाट फरार है।भाटी ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत के सामने पेश किया गया।पीड़ित महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।महिला का पति मजदूरी करता है।
रिपोर्ट-दिल्ली संवाददाता