ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू यादव से मुलाकात कर गैर भाजपा दलों से एकजुट रहने का किया आह्वान…

रांची के रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आज मुलाक़ात का दिन है।शनिवार को रिम्स में लालू से राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी, तेजस्वी यादव और विधायक भोला यादव मिले।लालू यादव से मिलने के बाद रघुवंश सिंह ने मीडिया से कहा कि गैर भाजपा दलों को एकजुट होना चाहिए जिससे भाजपा के खिलाफ वोटों का बंटवारा ना हो।वहीँ, रघुवंश प्रसाद ने जनता की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ने की बात कही है. बिहार में किसान बाढ़ सुखाड़ से तबाह है, विधि व्यवस्था मोब लिंचिंग की समस्या बिहार में है।संघर्ष से संगठन को मजबूत बनाकर चुनाव में उतरेंगे।लालू यादव से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि एक ओर बिहार आधा जहां बाढ़ से प्रभावित है।वहीँ आधा बिहार सुखाड़ से प्रभावित है।बिहार में डबल इंजन की सरकार है लेकिन बिहार को वो सुविधाएं नहीं मिल रही है, ना विशेष राज्य का दर्जा नीतीश दिला पाए ना कुछ और।तेजस्वी यादव ने बिहार में मॉब लिंचिंग की घटना पर बोलते हुए कहा कि नीतीश में वो दम नहीं है कि वो भाजपा के साथ रहते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें।इस मामले में राजद देगा नीतीश कुमार का साथ राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने लालू यादव से मुलाकात की।मिलने के बाद शिवानंद तिवारी ने मीडिया से कहा कि 370 और राम मंदिर के मामले में जो हमारा स्टैंड है, वही नीतीश कुमार का भी है।अगर नीतीश चाहेंगे तो उनका साथ हम जरूर देंगे।शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह का बयान आया है कि आरएसएस और संघ के मामले में हम कोई समझौता नहीं करेंगे, जिससे बिहार एनडीए गठबंधन में तनातनी की स्थिति पैदा हो गया है।वहीं आगामी विधानसभा चुनावों पर उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।साथ ही झारखंड में भी होने वाले गठबंधन के साथ हैं।झारखंड में आरजेडी के बंटवारे पर बोलतेे हुए शिवानंद तिवारी कहा है कि जिस पार्टी के हाथ में लालटेन होगा वही असली आरजेडी है।

रिपोर्ट-अजय कुमार पांडे

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button