*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम व गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी के समक्ष मनीष पासवान ने ली कांग्रेस की सदस्यता*
*सैंकड़ों समर्थकों के साथ मनीष पासवान को राजेश राम और जिग्नेश मेवाणी ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता*

ऋषिकेश पांडे/राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष युवा नेता मनीष पासवान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में युवा नेता मनीष पासवान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि मनीष पासवान युवा हैं और लगातार दलित अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहें हैं। उनके आने से पार्टी का वंचित समाज में जनाधार बढ़ेगा। हमारे नेता राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी ने दलित अधिकारों के लिए बिहार में अभियान छेड़ रखा है और उसी के कारण सभी वंचित समुदाय के लोग कांग्रेस के प्रति आकर्षित होकर जुड़ रहें हैं।
उनके सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि दलित हितों की रक्षा के लिए राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उनके संघर्षों का ही परिणाम है कि दलित समाज के युवा कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं। सामाजिक न्याय के इस लड़ाई में सभी को मिल जुलकर आगे बढ़ना है और समाज का ध्वजवाहक बनकर उनके हक की आवाज को उठाना है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद मनीष पासवान ने कहा कि दलित अधिकार मंच के साथ मैंने लगातार दलित समाज के हक की आवाज उठाई है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने जिस तरीके से इस समाज को बिहार सहित पूरे देश में सम्मान दिया है उससे मैं प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा और आगे मजबूती से पार्टी की नीतियों पर काम करने को आगे बढूंगा। मेरे साथ समाज के युवा और सभी वर्गों के लोग हैं जो दलित के अधिकार के लिए संघर्ष से निकले हैं सबके साथ मिल कर मैं बिहार में कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए पार्टी के निर्देशानुसार काम करता रहूंगा।
उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में कई अन्य दलित नेतागण और युवा साथी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष जिगनेश मेवाणी, प्रो0 रतन लाल, जितेन्द्र गुप्ता,ब्रजेश प्रसाद मुनन, मोती लाल शर्मा प्रवीण सिंह कुशवाहा, राजेश राठौर मंजीत आनन्द साहू, अजय चौधरी, शकीलुर रहमान, सिद्धार्थ क्षत्रिय, हसीब अनवर ,शशि रंजन, सौरभ सिन्हा कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, राजीव मेहता, वैद्यनाथ शर्मा, निधि पाण्डेय, राहुल पासवान, प्रदुम्न यादव, रवि गोल्डन, राजेन्द्र चौधरी, विमलेश तिवारी,किशोर कुमार, अश्विनी कुमार सिंह, ,डा0 गौतम सहित अन्य नेता मौजूद थे।