ताजा खबर

*गर्मी का असर: सुबह 6 बजे से ही खुलेंगी जू सफारी और नेचर सफारी*

*राजगीर के जू सफारी और नेचर सफारी के समय में हुआ बदलाव*

*सामान्य से अधिक तापमान रहने के कारण हुआ बदलाव

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बढ़ती गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए राजगीर के जू सफारी और नेचर सफारी के समय में बदलाव किया गया है। यह नियम गुरुवार से लागू किया जाना है। ये दोनों पर्यटक स्थल अब सुबह छह बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे। इस संबंध में डीएफओ राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक राम सुंदर एम ने संयुक्त रूप से आदेश जारी कर जानकारी दी है।

बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। साथ ही, अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने और दोपहर में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए पर्यटकों और वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी समय में बदलाव कर गुरुवार से अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए सुबह जल्दी भ्रमण की सुविधा दी जा रही है। पर्यटकों को जू सफारी और नेचर सफारी में प्रवेश की अंतिम समय सीमा दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। साथ ही भ्रमण के दौरान पर्यटकों को गर्मी और लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजगीर का जू सफारी देश के कुछ मॉर्डन सफारी स्थलों में से एक है और गर्मियों में यहां देश विदेश से सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। समय में यह बदलाव पर्यटकों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के उद्देश्य से लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!