अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बैशाली : शहीद जवान जय किशोर के भाई को मिली नौकरी, जिलाधिकारी ने दी नियुक्ति पत्र..

वैशाली/धर्मेन्द्र सिंह, भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में वैशाली जिले के एक लाल वीरगति को प्राप्त हो गए थे।शहीद सिपाही जय किशोर सिंह वैशाली के जंदाहा प्रखंड के चकफतह गांव के निवासी थे।उनके शहादत की खबर मिलते ही पुरे जिले भर में शोक का माहौल बन गया था।शहीद जय किशोर के पिता का नाम राज कपूर सिंह है जो एक किसान हैं, दो साल पूर्व वर्ष 2017 में जय किशोर ने देश की सेवा करने के लिए आर्मी ज्वाइन किया था।अविवाहित चार भाई में दूसरे नंबर पर थे और उनकी एक बहन भी है।शहीद जवान जय किशोर के बड़े भाई भी फौज में ही कार्यरत हैं जबकि दो छोटे भाई पढ़ाई कर रहे हैं।बिहार सरकार की ओर से उनके परिवारवालों के लिए एक नौकरी तथा 34 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शहीद जय किशोर सिंह के पिता को 34 लाख का चेक सौंपा था।वही स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शहीद जवान जय किशोर सिंह के छोटे भाई शिवम कुमार को लिपिक पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button