अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बेगूसराय : शराब के नशे में दोस्तों ने दोस्तों को गोली मारी।

बेगूसराय/निलेश कुमार, बीती रात बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी इस दौरान अपराधियों ने तीसरे दोस्त की जमकर पिटाई की लेकिन किसी तरह तीसरा दोस्त अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा यह घटना गढ़हरा थाने के ठाकुरचक गांव की है।आपको बताते चले कि बुधवार की देर रात घटित घटना के बाद आक्रोशितओं ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।फिलहाल बेगूसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।डबल मर्डर की एक घटना गढ़हरा ओपी के ठाकुरीचक गांव के बगीचे में हुई जहां बदमाशों ने नगर परिषद के उप प्रमुख पार्षद धर्मेंद्र कुमार के पुत्र यश राज और बिहट गुरदासपुर टोला निवासी सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या की इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तीन युवक को उसके चार साथियों ने बुलाया था और शराब पीने के बाद विवाद के क्रम में यश राज और सौरव कुमार की हत्या कर दी गई।अपराधियों ने इस दौरान मृतक के साथी वह अपने साथी ऋषभ कुमार को भी मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है घटना की जानकारी उसके ही परिजनों ने पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची।सड़क जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर सड़क जाम को खत्म कराया जा सका।लेकिन जिस तरह हत्याओं का सिलसिला डबल मर्डर खासकर इस वैश्विक महामारी में बेगूसराय प्रशासन के लिए बहुत बड़ी सबक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!