अपराधप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बेगूसराय : जानवर की पिटाई के विवाद में चली गोली से दो लोग घायल, एक की इलाज के दौरान मौत…

बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार अलसुबह जबरदस्त गोलीबारी हुई।इस वारदात में दो लोगों को गोली लगी है।घायल होने वाले में एक किशोर भी शामिल है।सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, मामला नयागांव थाना क्षेत्र स्थित नयागांव दियारा का है।कहा जा रहा है कि जानवर की पिटाई के विवाद में चली गोली से दो लोग घायल हुए हैं।गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम नयागांव थाना क्षेत्र के ही दियारा क्षेत्र में एक भैंसे ने दो पुत्र और पिता को मारकर घायल कर दिया था।इसमें एक पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।उसी की दाह संस्कार में सभी लोग जा रहे थे।तभी लोगों ने भैंसे को देखने के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी।इसके बाद हुई गोलीबारी में मंचन झा एवं घनश्याम झा घायल हो गए।फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई और क्यों चलाई।बता दें कि गुरुवार को शेखपुरा में अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े एक मछली कारोबारी को गोली मार दी थी।घटना जिले के अरियारी के बेलछी गांव की है।शेखपुरा शहर से महज तीन किमी दूर बेलछी गांव है।बदमाशों ने कुंदन प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया।घायल युवक को गंभीर अवस्था में आगे के इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक मछली कारोबारी अपने पैतृक घर बेलछी से बाइक पर सवार होकर शहर की ओर जा रहे थे।इस दौरान शेखपुरा-आढ़ा सड़क मार्ग पर स्थित बेलछी मोड़ से पहले घात लगाए तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!