ताजा खबर

 बिहार विधान सभा स्थित मुख्य सचेतक, सत्तारूढ दल श्री श्रवण कुमार के कार्यालय कक्ष में बिहार विधान मंडल दल के सत्तारूढ़ दल के सचेतकों एवं सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण बैठक मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल की अध्यक्षता में हुई जिसमें उपनेता श्री राजेन्द्र गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल बिहार विधान परिषद श्री संजय कुमार सिंह, उप मुख्य सचेतक श्री बिनोद नारायण झा एवं जनक राम, सचेतक मंजीत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, अरूण मांझी, शैलेन्द्र कुमार, रीना यादव, नीरज कुमार सिंह, राजू तिवारी, रामविलाश कामत, रतनेश कुशवाहा एवं सुधांशु शेखर ने भाग लिया ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बैठक में सबसे पहले सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा सभी सचेतकों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया गया तथा एन0डी0ए0 के सभी माननीय सदस्य सदन के कार्यवाही में सदन में उपस्थित रहकर हिस्सा लेकर अपना योगदान देने पर बल दिया गया । उक्त बैठक में दिनांक -07.02.2026 को बिहार विधान सभा के भवन का स्थापना दिवस के दिन हो रहे आयोजन में सभी सदस्यों को उपस्थित रहने का निदेश दिया गया ।

उक्‍त बैठक में बताया गया दिनांक -07.02.2026 को बिहार विधान सभा के भवन का स्थापना दिवस पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, राज्यासभा के उप सभापति श्री हरिवंश सिंह तथा संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार श्री किरेण रिजिजू के साथ-साथ बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी भी भाग लेगें ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!