ताजा खबर

  *बिहार में कांग्रेस ने ‘माई बहिन मान योजना’ किया लॉन्च, हर महीने 2500 की गारंटी*

 
कांग्रेस नेतृत्व का दावा, बिहार में चुनाव जीतने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने आयेंगे 2500 रुपये।
 
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने लांच किया कांग्रेस का माई बहिन मान योजना
 
बिहार की महिलाओं को कांग्रेस देगी हर महीने 2500 रुपए: अलका लांबा।
 
प्रदेश कांग्रेस की चुनावी गारंटी, महिलाओं को देगी 2500 रुपए मासिक: राजेश राम।

अविनास कुमार/कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में महिलाओं को सशक्त करने के बाद कांग्रेस नें अब आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सूबे में भी महिलाओं को सशक्त करने के लिये कैंपेन लॉंच किया है।

आज पटना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम नें ‘माई बहिन मान योजना’ कैंपेन की औपचारिक शुरुआत की। इसका विधिवत पोस्टर भी आज जारी किया गया।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि इस राज्य स्तरीय कैंपेन के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवायेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। इस अभियान से जुड़ने के लिये कांग्रेस संगठन नें एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है जिसके तहत महिलाओं को पंजीकरण करना होगा। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी इस योजना से जुड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक बिहार में करीब 5.36 करोड़ महिलायें हैं, इसलिये कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की इस महत्वपूर्ण योजना को घर घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के साथ यह भी बतायेंगे की बिहार की वर्तमान सरकार ने किस प्रकार महिलाओं को मूलभूत अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी राज्य के हर घर जाकर महिलाओं को इससे जोड़ेंगे और फॉर्म भरवायेंगे, सभी पंचायतों में इस योजना से महिलाओं को अवगत कराने के लिए महिला चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बिहार कांग्रेस महिलाओं, छात्रों, युवाओं और किसानों की हक के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसलिए महिलाओं के लिए सम्मान राशि के लिए आवेदन की शुरुआत भी हमने आज किया है। इस योजना की शुरुआत महिला कांग्रेस के द्वारा जमीनी सर्वे के बाद महिलाओं की आशाओं को हकीकत में बदलने के लिए की जा रही है। इसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने कांग्रेस संगठन के एक एक कार्यकर्ताओं को जुटकर काम करने की बात भी कही।

संवाददाता सम्मेलन में  प्रदेश महिला अध्यक्ष सरवत जहां फातमा,संगीता पाल, मोनी पासवान, अनिता राम, विनीता भगत, कुमारी माला, साधना रजक, रीता सिंह मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button