ताजा खबर

  *बिहार कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 135 वीं जयंती*

आधुनिक भारत के सृजनकर्ता रहे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कांग्रेस ने किया याद*
 
*देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता का आधार पंडित नेहरू ने रखा: कांग्रेस*

 संजय कुमार सिन्हा/आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई गई। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा ने की।

जयंती कार्यक्रम में माल्यार्पण के पश्चात बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश को प्रगति पथ पर अग्रसर होने की आधारभूत संरचना के अर्जन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। पंडित नेहरू ने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को मजबूती और स्थिरता प्रदान की। उन्होंने देश में समता और संवैधानिक प्रतिबद्धता का सृजन किया।

जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रमोद कुमार सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह,ज्ञान रंजन, चन्द्र प्रकाश सिंह, डा0 संजय यादव,सौरभ सिन्हा, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय,  राजकिशोर सिंह,धनंजय शर्मा, अखिलेश्वर सिंह, अश्विनी कुमार, शशिकांत तिवारी अजय कुमार चौधरी,  वसी अख्तर, रीता सिंह, प्रो0 मधुवाला,  मनोज मेहता  विमलेश तिवारी, मृणाल अनामय, सत्येन्द्र कुमार सिंह,दौलत इमाम, अब्दुल वाकी सज्जन, नदीम अंसारी, रवि गोल्डन,,रामनरेश चैधरी, आदित्य पासवान, मंजीत आनन्द साहू, राहुल पासवान, सोनू अग्रवाल,, राजनन्दन कुमार, मो0 शाहनवाज सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!