अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारुण : प्रशासन ने छापामारी करते हुए बारुण में चल रहे अवैध क्रशर को जेसीबी से किया धवस्त…

अवैध कारोबार पर पुलिस हर सम्भव रोकने को तैयार है।जो भी अवैध बालू की ढुलाई हो या क्रसर का सभी पर कानूनी करवाई की जाएगी।साथ ही आगे भी सूचना मिलने पर ऐसे ही करवाई जारी रहेगी।औरंंगाबाद अवैध तरीके से बारुण प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रहे क्रशर के विरुद्ध खनन पदाधिकारी के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।कुछ दिन पूर्व ही इंग्लिश व गठौली में छापामारी कर चार अवैध क्रशर को तोड़ा गया था।पुनः छापामारी कर बारुण के नेशनल हाइवे के बारुण गंज के समीप अवैध क्रशर को तुड़वाया गया।इस सम्बंध में विशेष जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी मोo रियाजुद्दीन ने बताया कि बारुण थाना क्षेत्र के उक्त स्थल पर अवैध तरीके से संचालित क्रशर को तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में क्रशरों को तोड़ने के उपरांत उन्हें सूचना मिली कि उक्त जगह पर भी बिना परमिट के क्रशर संचालित हो रहा है।शुक्रवार को छापामारी कर जेसीबी से तोड़ा गया है।तोड़े हुए क्रशरों पर अब तक किसी ने करवाई के भय से मालिकाना हक नही जताया है।इधर थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि किसी भी तरह का अवैध कारोबार पर पुलिस हर सम्भव रोकने को तैयार है।जो भी अवैध बालू की ढुलाई हो या क्रसर का सभी पर कानूनी करवाई की जाएगी।साथ ही कहा कि आगे भी सूचना मिलने पर ऐसे ही करवाई जारी रहेगी।इस दौरान जेएसआई सुबोध कुमार सिंह दल बल के साथ मौजूद थे।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button