ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा को नागालैंड में वोट मांगने का अधिकार ही नहीं – राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’

लोगों का आकर्षण और उत्साह नागालैंड में जदयू के लिए बेहतर परिणाम का इशारा कर रहा: राजीव रंजन सिंह

भाजपा को नागालैंड में वोट मांगने का अधिकार ही नहीं

 

30 जनवरी 2023, पटना।

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने नागालैंड में विधान सभा चुनाव 2023 में अभूतपूर्व सफलता हेतु आभियान की शुरुआत करते हुए आज कहा कि जदयू की तरफ़ आमलोगों का आकर्षण और उत्साह बेहतर चुनाव परिणाम की तरफ इशारा कर रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस वर्ष नागालैंड में ‘‘सामाजिक न्याय के साथ विकास’’ का आगाज़ होगा।

श्री राजीव रंजन सिंह जी ने चुनाव आभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि भाजपा को नागालैंड में वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है, क्योंकि 2018 के चुनाव में भाजपा ने ‘‘चुनाव समाधान के लिए’’ नारा दिया लेकिन 5 वर्षों तक चुप बैठे रहे। 2015 में आदरणीय प्रधान मंत्री की मौजूदगी में फ्रेमवर्क एग्रीमेंट हुआ लेकिन वह भी डस्टबीन में चला गया।

Related Articles

Back to top button