अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : पुलिस के प्रति आक्रोशित हुए लोग, किया एसपी कार्यलय का घेराव…

बिहार में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस प्रसासन लगातार सवालों के घेरे में है।बात पुर्णिया पुलिस की करे तो 18 अप्रैल को जहाँ लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था वही मरंगा थाना क्षेत्र में नामजद आरोपी एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या जैसे घिनोने पाप की घटना को अंजाम दे रहा था।घटना के बाद से ही लगातार पुलिस लोगो को नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वाशन देता रहा लेकिन पुलिस आरोपियों को गिफ्तार करने के बाद छोड़ दिया जिससे मरंगा ग्राम वासी आक्रोशित होकर आज सैकड़ो की संख्या में महिलाओ ने SP कार्यलय का घेराव कर पुलिस प्रसासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।देखते देखते कुछ ही छन में पुलिस मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।पुलिस ने तत्काल महिलाओं के भीड़ से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।वही मृत पीड़ित नाबालिक लड़की की माँ ने पुलिस पे कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर लाठी से मार भगाने की बात पुलिस ने कहा है।पुलिस आरोपियों को लेन देन कर छोड़ दिया है।उल्टा इंसाफ दिलाने के बदले मेंरे पति के साथ पुलिस कार्यलय आये चार लोगों को हिरासत में लेकर हम महिलाओं पर पुलिसिया दबाब बनाया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button