देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : जिला प्रशासन ने सीएम के आगमन की तिथि में दी बदलाव की जानकारी, अब सूबे के मुखिया 26 दिसम्बर की जगह 25 दिसम्बर को आयेंगे पूर्णिया…

पूर्णिया दिनांक 26 दिसम्बर को सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरे जोरों से चल रही थी की अचानक जिला प्रशासन ने सीएम के आगमन की तिथि के बदलाव की जानकारी दी।आपको बताते चलें कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार 26 दिसम्बर को पूर्णिया में पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का उदघाटन करने आनेवाले थे।इसके लिए पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में तैयारियाँ पूरे जोरों पर चल रही थी।जिला प्रशासन सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रहे थे।लेकिन जिला प्रशासन ने सीएम के आगमन की तिथि में बदलाव की जानकारी दी।अब सीएम 26 दिसम्बर की जगह 25 दिसम्बर को पूर्णिया आ रहे है।सीएम के आगमन की तिथि में ही सिर्फ बदलाव हुआ है, बांकी सभी कार्यक्रम पूर्ववत ही रहेंगे।बताते चलें कि महज चार ही दिन शेष बचे है सीएम के पूर्णिया आगमन पर।डीआईजी सौरभ कुमार और पुलिस कप्तान विशाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिए।सुरक्षा की पूरी तैयारियों को देखे, तकरीबन 2 घण्टे रहे कार्यक्रम स्थल पर।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!