पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात संतलाल सिंह बंदूक की नोंक पर दियारा क्षेत्र किसानों के खेतों पर कब्जा करता था।यहीं नहीं क्षेत्र में रंगदारी व लेवी की भी वसूली करता था।उसपर हत्या,लूट सहित कई संगीन अपराध का भी आरोप है।मधेपुरा,भागलपुर सहित अन्य थाना करीब 20 से अधिक मामला दर्ज भी है।दियारा इलाके में उसकी हनक थी।क्षेत्र में उसके नाम से लोगों में खौफ था।पंचायत चुनाव 2011 में उनकी पत्नी अझली देवी पंचायत समिति पदपर निर्वाचित होकर प्रखंड प्रमुख पद पर चुने गए थे।दियारा इलाके निकलकर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने के बाद उसकी सत्ता चलने लगी थी।इतना ही नहीं मधेपुरा जिले के चौसा, लौआलगान, भागलपुर, नवगछिया, बिहपुर सीमावर्ती इलाके में दर्जनों किसानों के उपजाऊ खेतों पर अवैध ढंग से कब्जा भी जमा लिया था।डर से कोई विरोध नहीं करता था। वर्ष 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सक्रिय अपराध की सूची में संतलाल सिंह के उपर 14 मामले में न्यायालय के जमानत पर रिहा हुए थे।पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी।संतलाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है।एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ कर रही है।कई सुराग भी मिले है।इस पर कार्य किया जाएगा।
रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर
Post Views: 237
Like this:
Like Loading...
Back to top button
error: Content is protected !!