अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पत्रकारों का उत्पीड़न पीसीआई बर्दाश्त नहीं करेंगी-पीसीआई के चेयरमैन न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद

पटना भारती प्रेस परिषद की पुरी टीम बिहार के दौरे पर थी।पटना के चाणक्य होटल में प्रेस काउंसिल की बेंच न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद के अध्यक्षता में बैठी।पत्रकारों की स्वतंत्रता और उत्पीड़न से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुये पीसीआई के चेयरमैन न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने कहां की कानून से बड़ा कोई नहीं, इसका गाठ बांध लीजिए।पत्रकारों का उत्पीड़न पीसीआई बर्दाश्त नहीं करेंगी।चेयरमैन की बेंच ने कई मामले में पुलिस को खड़ी-खड़ी सुना दी।पुलिस की लापरवाही और पत्रकारों की खिलाफ की गयी साजिश उजागर हुई।ऑन द स्पॉट, आदेश पारित किया गया।कई पुलिस पदाधिकारी, अधिकारी के खिलाफ पीसीआई ने कार्रवाई की अनुसंशा की हैं और कार्रवाई की रिपोर्ट की मांग की हैं।पत्रकार, उत्पीड़न के अधिकांश मामले बिहार से जुड़े थे।पीसीआई की विशेष बेंच ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उडीसा से जुड़े 39 मामले की आखिरी दिन सुनवाई की।बीते सोमवार को भी न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई किया था।बेंच की सुनवाई में पीसीआई के मेंबर वरिष्ठ पत्रकार जय शंकर गुप्त, श्याम सिंह पनवार, राकेश शर्मा, चय्या कांत नायक, बलविंदर सिंह, सयैद रजा हुसैन रिजवी, ओम प्रकाश खेमकरणी एवं पीसीआई की सचिव अनुपमा भटनागर शामिल थीं।बिहार, झारखंड पुलिस के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button