अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दो वाहनों की टक्कर में दुल्हन की मौत, दूल्हा घायल

औरंगाबाद अंबा पथ पर दोस्ताना होटल के पास हुआ हादसा, घायल दूल्हे की हालत गंभीर।औरंगाबाद-अंबा पथ के दोस्ताना होटल के पास मंगलवार सुबह दो वाहनों की टक्कर में दुल्हन नेहा कुमारी की मौत हो गई।दूल्हा उज्जवल कुमार घायल हो गया।घायल दूल्हा की हालत गंभीर बताई जाती है।इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया जाता है कि नवीनगर थाना के लखनपुर गांव निवासी आल्हा सिंह की इकलौती बेटी नेहा कुमारी के साथ ओबरा थाना के चेचाढ़ी गांव निवासी इंद्रदेव सिंह के पुत्र उज्जवल कुमार उर्फ बबलू की शादी सोमवार रात्रि हुई थी।दूल्हा दुल्हन को विदाई करा अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में यह दुर्घटना हुई।दूल्हे का वाहन किसी दूसरे वाहन से टकरा गया।दूल्हा-दुल्हन को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।दूल्हे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।अस्पताल में जीवन-मौत की जंग लड़ रहा है।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button