ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव-2022 में दिखा छात्र-छात्राओं का जलवा*

गुड्डु कुमार सिंह-तरारी : तरारी प्रखंड स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडकागाँव में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव-2022 का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनन्दन चौधरी ,डीडीओ सुरेश शर्मा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू यादव प्रघानाध्यापक उपेन्द्र प्रसाद ,व कन्हैयाकान्त द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स एकल एवं दलीय प्रतियोगिताओं के तहत प्रथम दिन U-12, U-14 एवं U-17 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं ने 60 मीटर, 300 मीटर, 100 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में अलग-अलग अपना जौहर दिखाया। बताते चलें कि कार्यक्रम के दूसरे दिन एकल खेल में लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, बॉल थ्रो एवं दलीय खेल में कबड्ड़ी, खो-खो और फूटबॉल की प्रतियोगिता में विद्यालयों के चयनित बालक/बालिका भाग लेंगे। प्रखंड स्तरीय प्रत्येक स्पर्धा में चयनित बालक-बालिका जिला स्तर पर आयोजित तरंग मेधा उत्सव में भाग लेंगे।

प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव को सफल बनाने में फिजिकल शिक्षक नरेन्द्र मऊआर दिपू कुमार ,बिनोद कुमार सिंह ,दिनेश पाण्डेय ,हरेन्द्र चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा।प्रखंड स्तरीय U-17, 800 मीटर दौड़ में बालक आनन्द राज , उच्च विधालय सिकरौल बालिका रूक्सार परवीन सेदंहा , 100 मीटर बालक में रवि कुमार, रन्नी , बालिका वर्ग में अमृता कुमारी ,लम्बी कुद में मो० फैयाज अंसारी उ० वि० खुटहां ,प्रिया कुमारी उच्च विधालय सेदंहा वही शर्ट पुट में निरज कुमार म० वि० सिकरौल प्रतिमा कुमारी उ० वि० रन्नी को चयनित किया गया वहीं, U-14 में 800 मीटर में जुमन अंसारी बडकागॉंव व झुनी कुमारी पनपुरा और 100 मीटर दौड़ में क्रमशः अमन कुमार बेरंई , मुन्नी कुमारी खेलडिया, लम्बी कुद में मो० नसीम म० वि० नऊआ ,अंशु कुमारी म० वि० वरसी,वउच्ची कुद में राहुल कुमार निहाल पाण्डेय प्लस टू उच्च विधालय सिकरहटा,व भारती कुमारी उच्च विघालय विहटा वही थ्रो बाँल में ब्रजेश कुमार उ० वि० इटिम्हा व मधु कुमारी म० विघालय देव चयनित हुई। U-12 आयुवर्ग में 60 मीटर दौड में प्रितम कुमार म०वि० महादेवपुर विक्की कुमारी म० वि० राजपुर और 300 मीटर दौड़ में क्रमशः हिमाशु कुमार म० वि० वरसी ,दर्पण कुमारी खरौना ,लम्बी कुद राशी कुमारी म० वि० खरौना ,बॉल थ्रो शिवम कुमार बडकागाँव ने बाजी मारी और जिला के लिए चयनित हुए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तरारी , रघुनन्दन चौधरी शिक्षक व शिक्षक दूय व उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

मौके पर दर्जनों शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button