अपराधप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

थाने में जो भी लंबित कांड हैं उसके शीघ्र निष्पादन का निर्देश संबंधित थानाध्यक्षों को टास्क दें:-एसडीपीओ डॉ. अखिलेश कुमार

किशनगंज : सदर थाना में सोमवार को जिले के सभी सर्किल इंस्पेक्टर की मौजूदगी में एसडीपीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने लंबित कांडों की समीक्षा की।एसडीपीओ डॉ. कुमार ने तीनों निरीक्षकों से कांडों की जानकारी ली।एसडीपीओ ने सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि थाने में जो भी लंबित कांड हैं उसके शीघ्र निष्पादन का निर्देश संबंधित थानाध्यक्षों को टास्क दें।थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती व प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग का निर्देश भी थानाध्यक्षो को दिया जाये।बारी-बारी से सभी सर्किल के पुलिस निरीक्षकों ने अद्यतन स्थिति से अवगत करवाया।थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर चौकसी बढ़ाएं।पर्व के दिन सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरते।माहौल बिगाड़ने वालो पर निगरानी बरती जाये।बैठक में किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर इरशाद आलम, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुनिल कुमार पासवान, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव, थानाध्यक्ष आशिफ अली बेग आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button