अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोतिहारी : ढाका विधायक की गाड़ी को एसपी-डीएम ने खदेड़कर पकड़ा…

मोतिहारी : ढाका के आरजेडी विधायक फैसल रहमान की गाड़ी को प्रशासन ने जब्त कर लिया है।बताया जा रहा है आरजेडी विधायक के ढाका में एक बूथ पर पहुंचने के बाद हंगामा शुरू हो गया।और लोगों ने रोड़ेबाजी भी की।मतदाताओं के विरोध के बाद विधायक को वहां से भागना पड़ा लेकिन पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा कर उसे जब्त कर लिया।बताया जा रहा है कि जब ढाका के जमुआ बूथ पर आरजेडी के ढाका से विधायक फैसल रहमान अपने दल-बल के साथ पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके आने का विरोध किया।बताया जा रहा है की ग्रामीण और विधायक के बीच जमकर बहस हो गई।इसके बाद लोगों ने विधायक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए रोड़ेबाजी की।इसके बाद विधायक अपनी गाड़ी लेकर भाग गए।लेकिन डीएम और एसपी ने विधायक का  पीछा किया, और कुंडवा चैनपुर में विधायक की गाड़ी को पहले घेरकर रोका गया फिर उनकी गाड़ी जब्त कर ली गई।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button