डीएम ने की सूफी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा…

बारह जून को मनेर शरीफ में होगा सूफी महोत्सव का आयोजन, ससमय तैयारी के लिए डीएम ने किया है सोलह कोषांगों का गठन
पर्यटन के दृष्टिकोण से मनेर शरीफ का काफी महत्व, सूफी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगाःडीएम
त्रिलोकी नाथ प्रसाद –पटना, सोमवार दिनांक 23 मई, 2022ः जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में विश्व प्रसि़द्ध मनेर शरीफ, पटना में दिनांक 12 जून, 2022 को आयोजित होने वाले सूफी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक निदेश दिया। कलाकारों का चयन, मंच एवं पंडाल का निर्माण, आमंत्रण, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था सहित सभी बिन्दुओं पर तैयारियों की उन्होंने एक-एक कर समीक्षा की। विदित हो कि डीएम डॉ. सिंह द्वारा सूफी महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु 16 कोषांगों का गठन किया गया है। साथ ही उप विकास आयुक्त को वरीय नोडल पदाधिकारी तथा अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। विशिष्ट पदाधिकारी, अनुभाजन को मेला दण्डाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त नजारत उप समाहर्ता एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर को सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु नामित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सूफी महोत्सव का कार्यक्रम दरगाह मनेर शरीफ में डाकबंगला परिसर के मैदान में आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सूफी गायन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सूफी महोत्सव के अवसर पर वाटरप्रूफ मंच एवं पंडाल का निर्माण किया जाएगा। उत्कृष्ट ध्वनि विस्तारक यंत्र, उत्तम प्रकाश की व्यवस्था, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, शौचालय एवं पेयजल की सुविधा रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर कलाकारों का विधिवत चयन कर सूची उपलब्ध करायेंगे।
विदित हो कि डीएम डॉ. सिंह ने सूफी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु 16 कोषांगों का गठन किया है। गठित कोषांगों एवं सम्बद्ध पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत हैः-
1. आयोजन समिति कोषांग- उप विकास आयुक्त, अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर
2. कलाकार चयन समिति कोषांग- उप विकास आयुक्त, अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर
3. मंच समन्वयक, उद्घोषक चयन आदि कोषांग- अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, नजारत उप समाहर्ता
4. वाहन एवं पार्किंग कोषांग- पुलिस अधीक्षक, यातायात, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर, जिला परिवहन पदाधिकारी
5. आवासन कोषांग- भूमि सुधार उप समाहर्ता, दानापुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान
6. साफ-सफाई कोषांग- अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, दानापुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मनेर
7. मेमेन्टो, कार्ड मुद्रण एवं वितरण कोषांग- उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, नजारत उप समाहर्ता
8. नयाचार कोषांग जिला नयाचार पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, दानापुर
9. पेयजल, शौचालय कोषांग- अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पश्चिमी प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मनेर
10. विद्युत व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति कोषांग- महाप्रबंधक, पेसू, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल, दानापुर, विद्युत निरीक्षक
11. बैरिकेडिंग, डी. एरिया एवं भूमि समतलीकरण कोषांग- अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, कार्यपालक अभियंता, पटना पश्चिमी भवन प्रमण्डल, दानापुर
12. फोटोग्राफी/विडियोग्राफी कोषांग- अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, नजारत उप समाहर्ता
13. चिकित्सा व्यवस्था कोषांग- सिविल सर्जन, पटना
14. अग्निशाम व्यवस्था कोषांग- जिला अग्निशाम पदाधिकारी
15. विधि-व्यवस्था कोषांग- अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर
16. फ्लैक्स/बैनर कोषांग- नजारत उप समाहर्ता, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी।
डीएम डॉ. सिंह ने इन कोषांगों के साथ सम्बद्ध पदाधिकारियों को सभी कार्यों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। उन्होंने पदाधिकारियोें को आवश्यक समन्वय कायम रखते हुए प्रदत्त दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने को कहा है।
डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि मनेर शरीफ पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। यह सूफी आकर्षण का एक विश्व प्रसिद्ध केंद्र है। सूफी विचारों के आदर्शों से नयी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए प्रशासन ऐसे महोत्सवों का समय-समय पर आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि सूफी महोत्सव, 2022 का भव्य आयोजन किया जाएगा।
डीएम डॉ. सिंह ने आम लोगों से सूफी महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।
आज की इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, अपर जिला दण्डाधिकारी सामान्य, विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन, नजारत उप समाहर्ता, जिला नयाचार पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे।