देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज के जिलाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार को जिले में शिक्षा का बेहतर ग्राफ कार्य के लिए किए गये सम्मानित…

किशनगंज जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी सैयद महमूद अशरफ ने जिलाधिकारी महेंद्र कुमार को बुके देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में उन्हें सम्मानित करने के दौरान सैयद महमूद अशरफ ने कहा कि जिले में शिक्षा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।इस दिशा में बेहतर कार्य के लिए सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिला के जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार को सम्मानित किया है।इनके सम्मनित होने से जिला का भी मान सम्मान बढ़ा है।यह जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है।अब लोगों को लगने लगा है कि डीएम के प्रयास से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, हाई स्कूल, प्लस टू हाई स्कूल और कॉलेजों में शिक्षा के स्तर में सुधार अवश्य होगा।उन्होंने कहा कि जिले में सभी स्तर के शिक्षा में सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा सभी जरूरी कार्य किए जा रहे हैं।खासकर महेंद्र कुमार के पदभार संभालने के बाद से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाने लगा है।वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के बदौलत विद्यार्थी अपना बेहतर करियर बना सकते हैं।शिक्षा नौकरी प्राप्त करने का एक विशेष माध्यम है,लेकिन यही शिक्षा लोगों को अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष करने का मार्ग भी दिखाता है। 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button