ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जन आंकांक्षा रैली में जाने का आह्वान:-पिंटू चौधरी

अररीया आज प्रमण्डलीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी किशनगंज के ऊर्जावान अध्यक्ष पिंटू चौधरी ने अगामी 3 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्टीय अध्यक्ष राहूल गांधी के कार्यक्रम जन आंकांक्षा रैली में अधिकाधिक कार्यकर्ताओ को पटना के गांधी मैदान में जाने का आह्वान किया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री शक्ति सिंह गोहील के उपस्थिति के साथ मे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदनमोहन झा, कार्यकारिणी अध्यक्ष कौकब कादरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेश पाण्डे, विधायक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्टीय सचिव डां० जावेद आजाद, विधायक सकिल साहब,  पुनम पासवान,  अशफाक साहब,  उवेदुर रहमान, इन्तखाब आलम जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, प्रेम राय, इन्दु सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, कांग्रेस नेता मनीष यादव, और किशनगंज युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज खान, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव इमाम अली चिन्टु, रागीब आलम, नुरूल होदा, जय प्रकाश गिरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन मे भाग लियें।प्रभारी महोदय ने आगामी 03 फरवरी को राहुल गाँधी गरिमामयी उपस्थिति में हो रहे जन आंकांक्षा रैली गांधी मैदान पटना में लाखों लाख की संख्या मे आने की अपील की।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button