गोली लगने से जख्मी उप मुखिया का इलाज के दौरान मौत ग्रामीणों ने किया शव के साथ सड़क जाम।।…

गडहनी गुड्डू कुमार सिंह( भोजपुर )। गडहनी प्रखंड क्षेत्र के बँगवा पंचायत अंतर्गत बँगवा उप मुखिया का इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उप मुखिया रामपुर निवासी अमरजीत सिंह पिता सुरेंद्र सिंह अपने बहन के घर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव दर्शन छपरा विगत 10 जुलाई को जा रहे थे। उसी बीच घात लगाए अपराधियों ने गोली चला दी। जिसमें एक व्यक्ति का मौके पर ही मृत्यु हो गई अमरजीत सिंह घायलाअवस्था में( गोली लगने से) आरा मैं इलाज रत थे जिनका रविवार को देर शाम मृत्यु हो गई। उप मुखिया के मृत्यु से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को शव के साथ आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्थित बँगवा बाजार को घंटों जाम किया जाम स्थल पर गड़हनी थाना कि पुलिस एवं उदवंतनगर थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे वही गड़हनी वीडियो तेज बहादुर सुमन तथा अंचलाधिकारी उदयकांत चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर आपदा द्वारा मिलने वाली राहत कोष वाली राशि देने की घोषणा पर तथा उदवंतनगर थानाध्यक्ष द्वारा कहा गया अपराधी कही पर हो उसकी सजा जरूरी मिलेगी और कहा की जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा उचित कार्रवाई की जाएगी । तब जाके ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम को हटाया गया।