देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गुप्त सुचना के आधार पर जीयापोखर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने किया 58 बोरे खाद्यान्न जब्त…

ग्रामीणों की सूचना पर जीयापोखर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने छापेमारी कर 58 बोरे खाद्यान्न जब्त किया।ठाकुरगंज प्रखंड के बंदरझूला पंचायत के खोखो बस्ती टावर चौक के समीप एक मकान में गुरुवार की रात में छापेमारी की गई।जब्त 58 बोरे खाद्यान्न में 33 बोरा गेहूं व 25 बोरे चावल है,जिसे थाना के गोदाम में रखा गया है। वहीं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने मामले की पूरी जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लोकेश कुमार को दी।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही लेकिन शुक्रवार की शाम तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।जानकारी के अनुसार बन्दरझूला पंचायत के ग्रामीणों की सूचना पर जीयापोखर थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर खोखो बस्ती टावर चौक के पास एक मकान में बने गोदाम में 58 बोरी खाद्यान्न जब्त किया था।इसकी सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लोकेश कुमार को सूचना दी।शुक्रवार शाम चार बजे खोखोबस्ती पहुंचे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय सगीरुद्दीन के निजी मकान में असलम (खोखोबस्ती) व नयन कुमार (मालिनगांव) ने अनाज रखने के लिए कमरा किराए पर लिये थे।गोदाम में रखे अनाज के बोरे को प्रथम दृष्टया संदेह के आधार पर जांच के लिए थाना मंगवाकर विधिवत जांच की जा रही है।वहीं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि जब्त खाद्यान्न को थाने के गोदाम में रखवा दिया गया है तथा कार्रवाई के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button