अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गया : दून एक्सप्रेस से 1.3 किलो सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार, बरामद सोने की कीमत 43 लाख रुपये…

गया : हावड़ा से देहरादून तक चलने वाली 13009 अप हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस में गया जंक्शन पर (डायरेक्ट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) डीआरआइ पटना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.3 किलोग्राम सोना बरामद किया है।छापेमारी दल ने इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।बरामद किये गये सोने का अनुमानित मूल्य 43 लाख रुपये बताया गया है।सूत्रों की मानें, तो बरामद किया गया सोना तस्कर द्वारा बांग्लादेश से तस्करी कर लाया जा रहा था।इधर, इस बारे में पूछने पर रेल एसपी सुजीत कुमार ने इस तरह की घटना की जानकारी से अनभिज्ञता व्यक्त की है।उन्होंने बताया कि डीआरआइ की टीम द्वारा जब भी छापेमारी की जाती है, तो जानकारी गोपनीय रखी जाती है।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button