अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गया : टिकारी में कोरोना संक्रमित ऑटो चालक के परिवार के सात सदस्य भी निकलें कोरोना पॉजिटिव..

गया/सुमित कुमार मिश्रा, टिकारी क्षेत्र के रहने वाले कोरोना संक्रमित ऑटो चालक के परिवार के सात सदस्यों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि सोमवार को हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 15 जून को क्षेत्र के बहेलिया बिगहा के रहने वाले ऑटो चालक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके उपरान्त ऑटो चालक को बोधगया स्थित आईसोलेशन वार्ड में आइसोलेट किया गया था। साथ ही साथ ऑटो चालक के परिवार के सभी 16 सदस्य को भी मेडिकल की टीम द्वारा बोधगया आईसोलेशन वार्ड ले जाया गया था।बीते शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्यों का स्वाब नमूना कोरोना जाँच के लिए पटना भेजा गया था।सोमवार को पटना से आई रिपोर्ट में परिवार के 7 सदस्य कोरोना संक्रमित पाये गये। कोरोना संक्रमितों में ऑटो चालक की पत्नी, बच्चे व भाई शामिल है। स्वास्थ्य प्रबंधक अजित कुमार ने कोरोना संक्रमित पाये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी परिजन आईसोलेशन वार्ड में है एवं चिकित्सकों की निगरानी में है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button