क्षेत्रीय संगठन मंत्री तथा प्रदेश सचिव मंत्री का मार्गदर्शन—

गुड्डू कुमार सिंह भोजपुर -: दिनांक 18. 7 .2020 दिन शनिवार को भोजपुर विभाग की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं माननीय प्रदेश सचिव महोदय, विभाग प्रमुख और सह विभाग प्रमुख के साथ सभी प्रधानाचार्य की उपस्थिति हुई। सर्वप्रथम ब्रह्म नाद से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभाग प्रमुख द्वारा परिचय कराया गया, तत्पश्चात बालिका खंड संकुल का वृत अहिरौली संकुल का वृत्त, महाराजा हाता संकुल का वृत्त, और जमुआव संकुल का वृत्त संकुल प्रमुख के माध्यम से रखा गया। साथ ही क्षेत्रीय संगठन मंत्री चारों संकुल का वृत्त के अलावे गडहनी एवं बहियारा के प्रधानाचार्य के विद्यालय की गतिविधि की जानकारी प्राप्त की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री के द्वारा बताया गया कि अभिभावक और छात्रों का मन जीतना है। अपने को निराश नहीं होना है। पूर्व छात्र पोर्टल पर पंजीयन एवं पूर्व छात्रों का सहयोग पठन-पाठन एवं आर्थिक दृष्टि से लिया जाना चाहिए। आचार्य क्षमता को बढ़ाना है सभी शक्तियों को लगाएं। सर्वोच्च संसार हमारा है और समस्याओं में चुनौतियों को स्वीकार ना है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रति हम अपने मन को तैयार रखें और आचार्यों के हृदय में संतुष्टि का भाव जगाये। नए भैया बहनों का प्रवेश के लिए हमें सक्रिय रहना चाहिए एवं हमें एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। संस्कार के प्रति सभी भैया बहनों के बीच अपने को जाना चाहिए एवं समाज में एक नई प्रेरणा देनी चाहिए। भैया बहनों में वैदिक गणित के प्रयोग के लिए उनके बीच नए-नए एक्टिविटी को करवाया जाए। उन्होंने बताया कि इस कठिन चुनौतियों में हमें अपने हिम्मत को बनाए रखना है। साथ ही माननीय प्रदेश सचिव महोदय जी सभी आचार्यों प्रधानाचार्य को इस विपरीत परिस्थिति में अच्छे कार्यों के लिए बधाई दिए। नई विधि एवं तकनीक को उपयोग की बात उन्होंने रखी। पठन-पाठन ,घर ही विद्यालय है, स्वदेशी और संस्कार की भी बात उन्होंने बताई। घर पर रहें एवं सुरक्षित रहें। इस बैठक में सह विभाग प्रमुख जी के द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। तथा अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति की गई।