देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कुलभूषण जाधव की मौत की सजा को मंजूरी, भारत ने फैसला किया कि अब उन एक दर्जन पाकिस्तानी कैदियों को रिहा नहीं करेगा…
पाकिस्तानी सेना द्वारा कथित ‘जासूसी और तोड़फोड़’ गतिविधियों के लिए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मौत की सजा को मंजूरी देने के कुछ घंटे बाद भारत ने फैसला किया कि वह उन एक दर्जन पाकिस्तानी कैदियों को रिहा नहीं करेगा।इन्हें बुधवार को उनके वतन भेजा जाना था।आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि सरकार का मानना है कि पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का यह सही समय नहीं है।कैदियों को भारत और पाकिस्तान द्वारा जेलों में बंद एक दूसरे के नागरिकों को सजा पूरी होने के बाद उनके देशों में वापस भेजने की परंपरा के तहत रिहा किया जाना था।कुलभूषण जाधव को सजा ए मौत से नाराज भारत ने आज कहा कि अगर पाकिस्तान कानून और न्याय के मौलिक नियमों का पालन किये बिना मौत की सजा देता है तो इसे सुनियोजित हत्या कहा जाएगा,विदेश सचिव एस जयशंकर ने भारत में


