अपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : हिना हत्याकांड मामले के नामजद आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के बहादुरगंज थानाक्षेत्र के धमालु गांव में 18 जून को महिला की गला रेतकर हुई हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर सोमवार को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत धमालु गांव में रविवार की सुबह महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था। जहां महिला के हत्या की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार मृतिका हिना फिरदौश की हत्या प्रेम संबंध में करने की बात बताई जा रही थी। हिना फिरदौश पति स्व नवाजिस का तनवीर आलम से अवैध संबंध था जिसके बाद 18 जून दिन रविवार की सुबह जब हिना अपने बच्चो को स्कूल छोड़ने जा रही थी उसी दौरान दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद तनवीर ने हिना की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गए थे। वहीं घटना के बाद आरोपी तनवीर फरार हो गया था जिसके तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में आरोपी तनवीर आलम को टेढ़ागाछ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।जिसके तहत सोमवार को आरोपी तनवीर आलम को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में मेडिकल जांचोपरांत उसे जेल भेज दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button