District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरन्यायपालिकाप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : व्यवहार न्यायलय परिसर के सभाकक्ष में यौन कर्मियों के लिए कार्यशाला का किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, माननीय उच्त्तम न्यायालय द्वारा क्रिमिनल अपील न० (एस) 135/ 2010 बुद्धदेव कर्मस्कर बनाम स्टेट ऑफ़ पश्चिम बंगाल एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक-19.05.2022 के अनुपालन में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के द्वारा मंगलवार को व्यवहार न्यायलय परिसर, के सभाकक्ष में यौन कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन कुमार गुंजन प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यशाला में रजनीश रंजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज, अमिताभ गुप्ता अनुमंडल पदाधिकारी, अजीत प्रभात सिंह चौहान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सिविल सर्जन डॉ० कौशल किशोर, जिला कल्याण पदाधिकारी शाकेत सुमन सौरभ, रोहित कुमार गौरव न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, जयनारायण राम जिला आईसीडीसी पर्यवेक्षक सदर अस्पताल किशनगंज मौजूद थे। उक्त कार्यशाल में जिले के विभिन्न क्षत्रों से आए यौन कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी, सरकार द्वार चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ यौन कर्मियों के अधिकार तथा अनावश्यक उत्पीड़न से बचाव हेतु कैसे न्याय व्यवस्था तक अपनी पहुँच बना सके इस संदर्भ में उन्हें जानकारी दी गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button