District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्तरों पर क्रियान्वित होने वाले गतिविधियों एवं पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों के प्रयोग सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के अवसर पर समाहरणालय परिसर, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अनुमंडल कार्यालय परिसर एवं जिलांतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर सहित विभिन्न कार्यालयों में अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यालयों यथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का कार्यालय, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का कार्यालय के साथ-साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!