ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राहत संस्था की निर्देशक डॉ० फरजना बेगम ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को राखी बांध कर उनकी सलामती की कामना की।

बहनों ने भाई के कलाई में बांधी राखी, इस मौके पर राहत संस्था ने अधिकारियों को बांधी राखी, डीएम डॉ आदित्य प्रकाश व पुलिस कप्तान कुमार आशिष को राखी बांधी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भाई-बहन के अटूट प्रेम व आस्था का पर्व रक्षाबंधन सोमवार यानी आज मनाया जा रहा है।बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध कर जीवन भर रक्षा का वचन लिया तथा भाईयों का मूंह मीठा किया और भाईयों से नेक भी ली।पूरे देश में रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है।भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व रक्षा बंधन सोमवार को किशनगंज में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।वैसे इस बार कोरोना के कारण कई बहन अपने भाई को राखी नहीं बांध पाई लेकिन स्नेह की राखी बहनों ने अपने भाई तक पहुंचाया है।रेशम के धागे के इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।रक्षाबंधन के मौके पर राहत संस्था की निर्देशक डॉ० फरजना बेगम ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को राखी बांध कर उनकी सलामती की कामना की।डॉ० फरजना बेगम ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन का एक अटूट रिशते का प्रतीक है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button