किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा कार्यकर्ताओ ने बलिदान दिवस पर नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ मुखर्जी को किया नमन, किया वृक्षारोपण

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा के नेतृत्व शहर के दिलवारगंज दुर्गा मंदिर परिसर में डॉ० मुखर्जी के 70वें बलिदान दिवस पर आयोजित वट वृक्ष का पौधा लगाकर आगामी 6 जुलाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती तक पार्टी संगठन द्वारा चलाये जाने वाले वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत की। इस मौके पर बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा ने कहा की आजादी के बाद राष्ट्र की एकता अखण्डता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले प्रथम राष्ट्रवादी योद्धा थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी। गौरतलब हो की भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा के अगुवाई में डॉ मुखर्जी के 70वें बलिदान दिवस पर पौधारोपण सह पुण्यतिथि समारोह के दौरान कार्यकर्ता संग वट वृक्ष का पौधा लगाकर आगामी 6 जुलाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती तक पार्टी संगठन द्वारा चलाये जाने वाले वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर कुमार विशाल उर्फ डब्बा ने डॉ मुखर्जी के तल्य चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जली देते हुए कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नही चलेंगे का नारा देकर जम्मू कश्मीर के सर्वागीण विकास हेतु धारा 370 को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण करने वाले श्रद्धये मुखर्जी अपने संपूर्ण जीवन काल में हमेशा राष्ट्रहित और सत्य का पक्ष लिया एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में वे देश के करोड़ों युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इस मौके पर भाजपा नगर महामंत्री अरबिंद मंडल नगर उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, शिबम कुमार साहा, गगनदीप सिंह, भाजपा कार्यकर्ता अरुण कुमार यादव, भानू सिंह, पंडित भास्कर मिश्रा, गादु बासक, शम्भू राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कुमार विशाल उर्फ डब्बा ने डॉ मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और कहा की राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक डॉ मुखर्जी के राष्ट्र एवं विचारधारा समर्पित उनका जीवन करोडों देशवासियों व कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेगा। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!