किशनगंज पुलिस विभाग में तबादला, कई पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

किशनगंज,16जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में विधि-व्यवस्था और अनुसंधान कार्यों को और बेहतर बनाने की दिशा में किशनगंज पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 12 पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नव-पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
पदस्थापन सूची इस प्रकार है:
- पु०अ०नि० मन्नु कुमारी – गलगलिया थाना से किशनगंज थाना (अनुसंधान इकाई) में स्थानांतरित, उन्हें महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- परि०पु०अ०नि० वेद प्रकाश निषाद – किशनगंज स्थानांतरित होकर गलगलिया थाना में अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान एवं मालखाना प्रभारी बनाए गए।
- पु०अ०नि० अणु कुमारी – किशनगंज थाना से पोठिया थाना भेजी गईं।
- पु०अ०नि० मनीषा कुमारी – किशनगंज थाना से सुखानी थाना, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी के रूप में।
- परि०पु०अ०नि० प्रदीप कुमार – पोठिया से किशनगंज थाना।
- परि०पु०अ०नि० पूजा प्रिया – सुखानी थाना से किशनगंज थाना।
- पु०अ०नि० अचला शर्मा – मद्यनिषेध कोषांग, किशनगंज से किशनगंज थाना।
- पु०अ०नि० धीरज कुमार – टेढ़ागाछ थाना से किशनगंज थाना।
- पु०अ०नि० अब्दुल मुस्तकीम – ईआरएसएस से प्रभारी, मद्यनिषेध कोषांग / RTI / AHTU, किशनगंज।
- प्रा०अ०नि० (प्रशि०) ऊषा देवी – पुलिस केंद्र से किशनगंज थाना (ERV-03)।
- स०अ०नि० जयराम बिन्द – दिघलबैंक थाना से किशनगंज थाना।
- पी०टी०सी० / 214 कंचन माला – किशनगंज थाना से गलगलिया थाना, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी / CWPO के रूप में।
पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अविलंब अपने नव-पदस्थापन स्थल पर योगदान करें तथा इसकी सूचना योगदान प्रतिवेदन के माध्यम से दें। साथ ही उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूर्व कार्यस्थल से लंबित कांडों व प्रदर्शों का विधिवत प्रभार भी सौंपने को कहा गया है।
यह तबादला जिला पुलिस की कार्यक्षमता और जिम्मेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।