District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहुत, वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व वसूली की समीक्षा की गई।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। जिसमें जिला खनन विकास पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा बताया गया कि अब तक 133.76 करोड़ रूपये राजस्व की वसूली की गई है, जिसमें 73.98 लाख राजस्व की वसूली अवैध खनन करने वाले कारोबारियों से गहन छापामारी कर वसूली की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा खनन से वसूली से संबंधित निलाम पत्र वादों की समीक्षा की गई। जिसमें जिला खनन विकास पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा बताया गया कि 24 वादों में मात्र 01 वाद का निष्पादन हुआ है एवं 23 मामलें अब तक लंबित है। जिला पदाधिकारी के द्वारा नीलाम पत्र पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे खनन से संबंधित नीलाम पत्र वाद के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने हेतु कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला खनन विकास पदाधिकारी, किशनगंज को निदेशित किया गया कि वे जिलान्तर्गत खनन से संबंधित स्टॉक लाईसेंस का ससमय सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। डीएम के द्वारा अवैध खनन को गंभीरता से लिया गया एवं जिला खनन विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करते रहेंगे एवं जिन भी कारोबारियों के द्वारा अवैध खनन किया जाता है उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे। बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला खनन विकास पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी तथा सदस्य उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button