अपराधप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : छात्रा हर्षिता गुप्ता की आत्मा हत्या मामले प्राथमिकी अभियुक्त Vice Principal संजय साहा की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग:-विधायक मुजाहिद आलम

किशनगंज कोचाधामन केे लोकप्रिय विधायक मुजाहिद आलम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष से की भेंट।बाल मंदिर Senior Secondary School की छात्रा हर्षिता गुप्ता की आत्मा हत्या मामले प्राथमिकी अभियुक्त Vice Principal संजय साहा की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की है।वही कोचाधामन थाना अन्तर्गत मजगामा पंचयात के परिहालपुर निवासी पंचानंद कर्मकार की हत्या में शामिल अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग भी की है।बिशनपुर सहायक थाना अन्तर्गत कुआड़ी गांव में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर श्रीमति प्रिया देवी एवं उनकी पुत्री चन्द्र रेखा द्वारा आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की गई।जिसमें ईलाज के क्रम में चन्द्र रेखा की मृत्यु हो गई है।उक्त मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।शिष्टमंडल में विधायक कोचाधामन के साथ वार्ड पार्षद मनोज गट्टानी ,जदयू नगर अध्यक्ष राणा सुचित सिंह, हर्षिता गुप्ता के चाचा अनिल गुप्ता एवं अन्य लोग शामिल थे।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button