किशनगंज के माछमाड़ा खगड़ा में अवैध रूप से संचालित अनैतिक व्यापार का उदभेदन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया में अवैध रूप से देहव्यापार की सूचना पर दिनांक-11.06.2020 को जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष के निर्देश पर गठित पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई।छापेमारी में एक दर्जन से ज्यादा युवतियों और एक दर्जन युवको को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस कप्तान कुमार आशीष के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कई अहम खुलासे हुए हैं।
सदर थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि रंजना पति पप्पू मास्टर, मनीषा खातून उर्फ मंजू पति मोo असलम उर्फ बिनोद खलीफा, मो० कय्यूम पेo मो० हसीब साo-खगड़ा माछमाड़ा रेशमा बानो उर्फ माधुरी पे० सज्जाद आलम के द्वारा बाहर से लड़कियों को लाकर अनैतिक व्यापार कराया जा रहा है।पकड़े गए आरोपित मु. कयूम को पुलिस ने 2014 में देहव्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था और कांड संख्या 43/14 दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।जबकि रंजना देवी को वर्ष 2012 और 2016 में गिरफ्तार किया गया था।उसके विरुद्ध महिला थाना में कांड संख्या 54/12 और 29/16 दर्ज कर उसे भी जेल भेज दिया गया था।लेकिन जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से धंधे में लौट आई और अन्य प्रदेशों से लड़कियों को लाकर उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराने लगी।

जिस स्थान पर देह व्यापार करवाया जाता था उसके मकान मालिक मनीषा, रंजना व मोहम्मद कयूम को गिरफ्तार किया गया है।आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों को मुक्त भी करवाया गया है।इनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत महिला थाना व किशनगंज सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है:-मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा
सूचना के सत्यापन, छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के द्वारा 13 महिला एवं 10 पुरूष को आपत्तिजनक अवस्था मे पकड़ा गया।
फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है कि इसमें और कौन कौन लोग देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं और कौन ग्राहक हैं।आपको बताते चले कि जैसे ही देह व्यापार की सूचना किशनगंज पुलिस को मिली, उसके तुरन्त बाद ही बड़ी संख्या में पुलिस की टीम शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया तुरंत पहुंची।टीम में आधा दर्जन से ज्यादा महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थी।टीम के द्वारा रेड लाइट एरिया को चारो तरफ से घेर लिया गया।इसके बाद छापेमारी शुरू की गई।छापेमारी में मौके से युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर किशनगंज थाना लाया गया।कार्रवाई के बाद पुलिस कप्तान कुमार आशीष भी सदर थाना पहुंचे और पकड़े गए युवकों से पूछताछ की।पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने बताया कि 13 महिला एवं 10 पुरूष को आपत्तिजनक अवस्था मे पकड़ा गया।पकड़ाए गए गए पुरूष/महिला के बीच आपस मे कोई समंध नही था।फिर भी ये आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।पकड़ाये गए 4 पीड़िताओं द्वारा बताया गया कि उन्हें मारपीट कर जबरन गलत काम करवाया जाता है मारपीट भी की जाती थी।साथ इसके अत्यधिक रुपये भी वसूल किये जाते थे।छापेमारी के क्रम में अनैतिक व्यापार का संचालन कराये जाने वाले मकान के मालिक मनीषा रंजना, मो० कयूम, किशनगंज थाना कांड सँ०-43/14 धारा-372/372/366 (ए) 120बी भा०द०वि० एवं 3/4/5/ अनैतिक व्यापार अधिनियम एवं रंजना देवी पति पप्पू मास्टर महिला थाना कांड सँ०-29/16 धारा- 341/323/372/34 भा०द०वि० एवं 3/4/5 अनैतिक व्यापार अधिनियम एवं महिला थाना कांड सँ०-54/12 धारा 341/323/ 372/373/34 भा०द०वि० एवं 3/4/5/ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत आरोपपत्रित है।इस धंधे में संलिप्त 10 पुरूष एवं 13 महिला कुल-23 व्यक्तियों के विरुद्ध महिला थाना कांड सँ०–22/2020 दिनांक-11.06.2020 धारा-341/342/ 323/372/373/120 (बी) भा०द०वि० एवं 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार अधिनियम तथा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है।वैज्ञानिक तरीको से कांड का अनुसंधान पूर्ण कर अभियोक्तो के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।साथ ही आरोपियों के संपति जब्त करने हुते प्रस्ताव भी समर्पित किया जाएगा।और श्री कुमार ने बताया कि किशनगंज पुलिस की तरफ से ये अभियान लगातार जारी रहेगा।इस टीम में सदर थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मनीषचंद्र चौधरी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार ठाकुर, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, प्रशिक्षु पु०अ०नि० पूजा कुमारी, पल्लवी कुमारी, विनीता कुमारी, संजना प्रसाद, कुमारी अनुष्का, रानी, खुशबू कुमारी, प्रशिक्षु पु०अ०नि० धर्मपाल कुमार, कुणाल कुमार, महिला सेल की लता, प्रोमिता एवं महिला थाने के सिपाही एवं पिंक पेट्रोलिंग के महिला सिपाही एवं महिला हेडलाइन की शशि शर्मा को शामिल कर सूचना के सत्यापन छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के द्वारा 13 महिला एवं 10 पुरूष को आपत्तिजनक अवस्था मे पकड़ा गया।