देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
सूबे में है घोटाले की सरकार:-नन्दकिशोर यादव
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सूबे में घोटाले की सरकार है।मिट्टी से लेकर अन्य घोटाले हो रहे हैं।जनता इस महागठबंधन की सरकार में पिस रही है।प्रश्नपत्र लीक मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मिट्टी घोटाला का मामला उजागर हो गई।शनिवार को कलाभवन में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है।कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी नए व पुराने कार्यकर्ता खुद को कमजोर नहीं समझे क्योंकि हमें लंबी लड़ाई लड़नी है।मोदीजी के नेतृत्व में देश विकास की नित्य नई कहानी लिखी जा रही है।उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबों के कल्याण के लिए क्यों नहीं कल्याणकारी योजना शुरू की गई।राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबों का कल्याण तो दूर गरीबों की मिट्टी तक बेचने से परहेज नहीं कर रहे। विपक्ष व अवसरवादी लोगों का बरगलाने का काम करें लेकिन हमलोग



