ब्रेकिंग न्यूज़भोजपुर
सामुदायिक किचन में लोगों को कराया गया भोजन।।

गुड्डू कुमार सिंह –गड़हनी भोजपुर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय गड़हनी की तरफ से रामदहिन मिश्र हाई स्कूल मे कोरोना से लाचार निसहाय,गरीब जरुरतमंदो को सामुदायिक भोजन की व्यवस्था की गयी है जिसमें जरुरतमंद व्यक्ति आकर भोजन करते है।भोजन स्वयं अंचलाधिकारी एवं स्थानिय पत्रकार द्वारा भोजन कर इसकी गुणवत्ता की जाँच कर ही आमजन को भोजन कराया गया है सीओ उदय कान्त चौधरी के देखरेख में यह सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि निर्धन, निराश्रित, निशक्त, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के लिये यह सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है।आज 52 लोगो का भोजन कराया गया। दोनों टाइम लोगों का भोजन बनाया जा रहा है और लोगों को भोजन कराया जा रहा है।