अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीएम ने लिया कोविड-19 से संबंधित कंटेनमेंट जोन का जायजा

अनुमंडल पदाधिकारी, एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

अररिया/अब्दुल कैय्युम, कोविड-19 से संबंधित कंटेनमेंट जोन के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने अररिया प्रखंड अंतर्गत कंटेनमेंट जोन कोशाकापुर वार्ड नम्बर 04, तथा धोकरिया वार्ड नम्बर 10 मदनपुर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।कंटेनमेंट जोन में शत-प्रतिशत जांच कराने तथा आसपास के क्षेत्रों में लॉकडाउन को प्रभावी रूप से लागू कराने का भी निर्देश दिये।साथ ही स्थानीय लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया ताकि संक्रमण का खतरा कम से कम हो सके।वहीं दूसरी तरफ जिला पदाधिकारी श्री सीएच के आदेशानुसार जिले के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडों के बनाए गए वरीय प्रभारी पदाधिकारीगणों द्वारा जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का सघन निरीक्षण कर जांच किया गया।निरीक्षण के क्रम में कंटेन्मेंट जोन से संबंधित बनाए गए सभी नियमावली का अक्षरशः पालन कराने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।कुर्साकांटा प्रखंड में अपर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।इसी प्रकार नरपतगंज में भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज, रानीगंज में अनु०लो०शि०नि० पदाधिकारी अररिया, एवं वरीय उप समाहर्ता अररिया, अररिया प्रखंड़ तथा नगर परषिद क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परषिद अररिया, वरीय उप समाहर्ता अररिया, जोकीहाट में भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया, एवं वरीय उप समाहर्ता अररिया, सिकटी में वरीय उप समाहर्ता अररिया, पलासी में उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी आपदा, फारबिसगंज प्रंखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परषिद, अनु०लो०शि०नि० पदाधिकारी फारबिसगंज द्वारा अपने-अपने आवंटित प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चिन्हित कुल 45 कंटेनमेंट जोन का जांच किया गया।जांच क्रम में प्रतिनियुक्ति पदाधिकरियों के साथ संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button