District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिलाधिकारी के जनता दरबार मे 97 फरियादियों ने लगाया फरियाद

अररिया/अब्दुल कय्यूम, जिलाधिकारी इनायत खान की ओर से अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां कुल 97 फरियादियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन देते हुए फरियाद लगाये। डीएम को दिए गये आवेदन में भूमि विवाद, सेविका सहायिका चयन में अनियमितता, आपदा अनुग्रह अनुदान, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि विषय से जुड़ा मामला रहा। प्राप्त आवेदन एवं शिकायतों को शीघ्र निष्पादन हेतु डीएम इनायत खान ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश किया कि आवेदनकर्ताओं की समस्याओं का निष्पादन पूरी जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें। निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आमलोगों की समस्याओं का निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी एवं अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देशित करें। जनता दरबार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, डीसीएलआर तथा संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button