अब पलामू भाजपा का कोई भी बूथ कमजोर नहीं रहेगा – विजय नन्द पाठक

केवल सच – पलामू
मेदिनीनगर – भारतीय जनता पार्टी के पलामू इकाई की जिला कार्यसमिति बैठक मेदिनीनगर स्थित जिला पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की एवं संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पलामू जिला प्रभारी विनय जायसवाल की उपस्थिति हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विनय जायसवाल ने कहा कि इस तरह के बैठक से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। वही कार्यकर्ताओं को नए कार्यक्रमों के साथ नई जिम्मेदारी भी दी जाती है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा संचालित सभी योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वयन का मंत्र दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी है और पार्टी से ही कार्यकर्ता हैं। पार्टी और कार्यकर्ता दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।इसलिए कार्यकर्ता समर्पित भाव से पार्टी का कार्य करें। पार्टी निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं की चिंता करेगी। अंत में उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया और कार्यक्रमों की गति में प्रगति के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए।
विषय प्रवेश कराते हुए जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि भाजपा लोकसभा एवं विधानसभा के वैसे सभी बूथों पर मजबूती से काम करने की योजना बना रही है जिन बूथों पर किसी कारणवश भाजपा हार जाती है। इस विषय पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया और कहा कि पार्टी द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों को उन बूथों पर अनिवार्य रूप से चलाने की आवश्यकता है। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए बूथ समिति को लगातार सक्रिय रखने की आवश्यकता है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि देश की राजनीति कई टेढ़े मेढ़े रास्तों से होकर चलती है। जिसमें भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी विचारधारा, जिसका विजन एकदम स्पष्ट और देशहित के लिए है। वरना बाकी के दल तो सिर्फ परिवार केंद्रित दल है। जिनको देशहित से ज्यादा परिवार हित की चिंता रहती है। हमारे कार्यकर्ता देशहित व राष्ट्रवाद की विचारधारा से ओतप्रोत होकर दिनरात लोगों के बीच निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं।उन्होंने जातिवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।
प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पलामू ने जन मुद्दों एवं जन समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ कई सफल आंदोलन किए। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए यथासंभव प्रयास भी किए गए। परंतु इतने से हम कार्यकर्ताओं को न थकना है न रुकना है इस निरंकुश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हमें और ताकत से इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज करना है।
मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम सिंह,विपिन बिहारी सिंह,परशुराम ओझा,नरेंद्र पांडे,अमित तिवारी ने भी कार्यसमिति को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री श्याम बाबू ने किया।
वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेदिनीनगर के नगर निगम के डिप्टी मेयर मंगल सिंह, विनोद सिंह,प्रफुल्ल सिंह,अविनाश वर्मा,दुर्गा जौहरी,विभाकर पांडे,कर्नल संजय सिंह,रामलव चौरसिया,अजय तिवारी,अरविंद गुप्ता,अरविंद सिंह,रामचंद्र यादव,रीना किशोर,रूपा सिंह,धर्मेंद्र उपाध्याय,शिवदीप सिंह ज्योति पांडे,जितेंद्र तिवारी,सीटू गुप्ता,लवली गुप्ता,श्यामा द्विवेदी,उपेंद्र सिंह,शिव कुमार मिश्रा,भीष्म चौरसिया,धीरेन्द्र दुबे,संटू सिंह,नवेन्दु मिश्रा,छोटू सिन्हा,सुनील पांडे,सोमेश सिंह,ज्वाहर चंद्रवंशी,सुशील सिंह, जय दुबे,आनंद सिंह,अरुण दुबे,रवि प्रसाद,मनदीप प्रजापति, विजय पाठक,जितेंद्र सिंह,मनीष भिवानिया समेत कई कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।