सारण : अन्तराजीय डकैत गिरोह का सरगना लोहा नट एवं दीपक साह चढ़ा सारण पुलिस के हत्थे…

लोहा नट का अपराधिक इतिहासः-
- दाउदपुर थाना कांड संख्या-37/16 धारा-457/380 भा0द0वि0, दाउदपुर थाना कांड संख्या 112/18 धारा-399/402 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्स एक्ट।मांझी थाना कांड संख्या 51/19 दिनांक 08.02.2019 धारा-395 भा0द0वि0।मांझी थाना कांड संख्या 96/19 दिनांक-05.04.2019 धारा- 457/380 भा0द0वि0।05 दरौंधा (सिवान) थाना कांड संख्या 128/17 धारा- 3957397 भा0द0वि0।सिसवन (सिवान) थाना कांड संख्या 77/19 दिनांक 05.05.2019 धारा- 395/397 भा0द0वि में वांछित।जनता बाजार थाना कांड संख्या-109/15 धारा-457/380 भा0द0वि0।दाउदपुर थाना कांड संख्या-09/ 13 धारा-457/380 भा0द0वि0।इसके अतिरिक्त इनका और अपराधिका इतिहास है जो पता किया जा रहा है।वही दीपक प्रसाद का अपराधिक इतिहास है-छपरा रेल थाना कांड संख्या-73/15 धारा 3797411 भा0द0वि0।छपरा रेल थाना कांड संख्या-49/16 धारा 3797411 भा0द0वि0।छपरा रेल थाना कांड संख्या-33/18 धारा 401/34 भा0द0वि0।कोपा थाना कांड संख्या-68/14 धारा-392 भा0द0वि0।
सारण दाउदपुर दिनांक-18.05.2019 के 01:00 बजे दोपहर में दाउदपुर थानन्तर्गत बनवार ढाला के पास वाहन चेंकिग के क्रम में अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया।जिनकी पहचान लोहा नट एवं दीपक साह के रूप में की गयी है।इस संदर्भ में दाउदपुर थाना कांड संख्या-86/2019 धारा 25(1-बी)ए/26/35 दर्ज किया गया है।गिरफ्तार लोहा नट एक कुख्यात अन्तराजीय डकैत गिरोह का सरगना हैं।जो यू0पी0, सिवान, सारण एवं गोपालगंज में सक्रिय रहकर लूटपाट करता है।दिनांक 08.02.2019 की रात्री में मांझी थाना के अंतर्गत मौना बाजार में गृह डकैती किया था।जिसके संदर्भ में सारण पुलिस को इनकी सरणमी से तलाश थी।गिरफ्तार लोहा नट ने स्वीकार किया कि मेरे एवं मेरे सहयोगियों के द्वारा दिनांक 05.05.2019 को सिवान जिला के सिसवन थाना के अंतर्गत घोर-घाट मटिया के एक गाँव में राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में वोट मांगने के बहाने एक घर में लूटपाट किये।इसके आलावा इन्होंने मांझी थाना के कांड सहित कई कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।इनसे आगे पुछ-ताछ में अन्य कई कांडों में खुलासा होने की संभावना है।इनके गिरोह के अन्य सहकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी की जारी है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता
लोहा नट घर गिरी टोला थाना दाउदपुर जिला सारण।
दिपक प्रसाद सा0-याना दाउदपुर जिला सारण।
बरामद समानों का विवरण :-
लोहा नट के पास से:-एक देशी कट्टा 02 जिन्दा गोली एवं चोरी का एक सीडी डान मोटर साईकिल।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी:-
पु.अ.नि. सुजीत कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष, दाउदपुर।पु.अ.नि. देवानन्द कुमार थानाध्यक्ष कोपा।दोनों थाना के सशस्त्र बल।
रिपोर्ट-श्रीधर पांडे