प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने “गुड फ्राइडे” पर कहा कि यह विशेष अवसर हमें प्रेम, करुणा और क्षमा का महत्व सिखाता है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस दिन को ईसाई धर्म के अनुयायी शोक दिवस के रूप में भी मनाते हैं। ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार रोम में ईसा मसीह लोगों को प्रेम का संदेश दिया करते थे, जिस कारण उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। इस कारण वहां के धर्म गुरुओं को यह डर था कि उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी। यह सोचकर यहूदी शासकों ने प्रभु यीशु पर राजद्रोह का आरोप लगाकर उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई और उन्हें शूली पर लटका दिया गया। प्रभु ईसा मसीह ने स्वयं को बलिदान करके लोगों को मानवता, एकता और अहिंसा का उपदेश देकर अच्छाई की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!