प्रमुख खबरें

पद्मभूषण डॉ. सी.पी. ठाकुर ने मनाया अपना जन्मदिन

मनीष कुमार कमालिया/भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण डॉ. सी.पी. ठाकुर ने अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने प्रातः पटना स्थित अपने आवास पर धर्मपत्नी उमा ठाकुर, पुत्र दीपक ठाकुर एवं पुत्री शबनम ठाकुर व नूपुर कुमार के साथ सत्यनारायण भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजन करा रहे पंडित बुद्धन ओझा ने संपूर्ण पाठ के माध्यम से उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अपने जन्मदिवस पर डॉ ठाकुर ने ईश्वर से देश की उन्नति कि कामना की।

इस अवसर पर डॉ ठाकुर ने पटना आवास पर अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ केक भी काटा। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!