किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा 27 मार्च से सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप का लिया संकल्प।

गायत्री महामंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ जीवन में खुशियों का होता है संचार :-मिक्की साहा

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, तेघरिया गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र व रामनवमी के विशेष अवसर पर आयोजित गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा 27 मार्च से सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प लिया गया है। जो प्रातः कालीन 6 बजे प्रारंभ होकर संध्या 6 बजे तक निरंतर रूप से चलेगा। इस माह अनुष्ठान में गायत्री परिजन समिल्लित होगे। गायत्री परिवार के ट्रस्टी मिक़्क़ी साहा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अखण्ड भारत के उज्ज्वल भविष्य और विश्व के शांति के निमित यह अनुष्ठान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर समस्या का निदान छुपा हुआ है। गायत्री महामंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ जीवन में खुशियों का संचार होता है। यह अत्याधिक लाभकारी मंत्र है। गायत्री शक्तिपीठ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित है। ट्रस्टी मिक्की साहा ने बताया कि 28 मार्च दो बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ होने जा रहा है। जिसमें बाहर से कलाकर के द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जाएगा। जिसमे स्थानीय व बाहर से भक्तगण पाठ में शामिल होगे। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को मंदिर प्रांगण में संध्या कालीन में भव्य दिप महायज्ञ की व्यवस्था की गयी है। जिसमें मंदिर को दीपो से सजाया जाएगा और 30 मार्च के दिन अनुष्ठान की पूर्णाहुति की जाएगी साथ ही भक्तों के लिये ट्रस्ट की ओर से महाप्रासाद की व्यवस्था की गयी है। ट्रस्टी मिक्की साहा ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। इस अवसर पर ट्रस्टी परमानंद यादव, जिला संयोजक सौरभ कुमार, डॉ प्रियंका आर्य, प्रवीर प्रसुन्न, कुमारी तनुजा, किशोर झा, ब्रजेश चन्द्र रोशन, मदन लाल सिन्हा, जगदीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button