ताजा खबर

*पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी रामनरेश कुमार अम्बष्ट*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::जाने-माने समाजसेवी रामनरेश कुमार अम्बष्ट की 17वीं पुण्यतिथि, पटना स्थित राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के कार्यालय परिसर में मनाई गई। उक्त जानकारी संस्था के सचिव अर्पणा वाला ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष समाज सेवी रामनरेश कुमार अम्बष्ट का जन्म तिथि और पुण्य तिथि मनाया जाता है। स्व अम्बष्ट के पुण्य तिथि पर छोटे छोटे बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री और बिस्कुट का वितरण किया गया। वहीं, राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के संयोजक अनिल प्रशाद उर्फ दुर्गा प्रशाद ने उपस्थित सभी लोगों के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया।

उन्होंने बताया कि पुण्य तिथि के अवसर पर स्व राम नरेश कुमार अंबष्ट के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट समाज सेवा की जानकारी दी गई।

उक्त अवसर पर राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के सचिव अर्पणा वाला, वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रसाद सिंहा, समाज सेविका जनक नंदनी सिन्हा, शाकंभरी, पत्रकार प्रभात कुमार, शिवम जी सहाय, अंशु माली, सुंदरम, महिला विकास सेवा संस्थान के सचिव दिलखुश कुमार, संतोषी देवी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य
लोगों नेउनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उक्त अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व रामनरेश कुमार अम्बष्ट के बताए गए मार्गदर्शन पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
————–

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!