नमो फाउंडेशन ने भोजपुर जिलें में महामंत्री व उपाध्यक्ष का किया चयन

गुड्डू कुमार सिंह बड़हरा। भोजपुर जिले में नमो फाउंडेशन ने अपने फाउंडेशन को मजबूत करने के लिए विस्तार करना शुरू कर दिया है। इस दौरान नमो फाउंडेशन ने जिले के बड़हरा प्रखंड से रोहित कुमार सिंह और राकेश कुमार तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नमो फाउंडेशन ने राकेश कुमार तिवारी को भोजपुर जिले के महामंत्री तो रोहित कुमार सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। रोहित कुमार सिंह उपाध्यक्ष और राकेश कुमार तिवारी को महामंत्री बनाए जाने पर जिले के लोगों ने बधाई दी। नए उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह व महामंत्री राकेश कुमार तिवारी के आवास पर बधाई देने वाले लोगों का पूरे दिन तांता लगा रहा। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी नए महामंत्री और उपाध्यक्ष को बधाई दी जा रही है। इस दौरान उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि नमो फाउंडेशन के विचारधारा पर कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। फाउंडेशन आम – आवाम की आवाज हैं। जिले की समस्या केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगी। वही महामंत्री राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि नमो फाउंडेशन के मदद से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगो को दी जायेगी। और सरकारी योजनाओं की लाभ दिलाने में लोगों की मदद की जायेगी। बधाई देने वालों में भाजपा बड़हरा अध्यक्ष संतोष सिंह संटु, मुरलीधर सिंह, देवानन्द उपाध्याय, वरुण सिंह, जीत प्रकाश, मनोज सिंह, आनंद गोपाल पंडित, रंजित सिंह, विनोद सिंह, सुनील सिंह समेत कई लोगों ने शुभकामनाएं दी।